तिरुमला में श्रीहरि सेवा में मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल
तिरुपति, मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ तिरुमला पहुंचकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति दंपति ने सबसे पहले श्री वराहस्वामी के दर्शन किए।
श्रीवारि मंदिर के महाद्वार पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर टीटीडी चेयरमैन बी.आर. नायडू, देवदाय विभाग मंत्री आनम, तथा टीटीडी ईओ ए.के. सिंघाल ने राष्ट्रपति का स्वागत कर उनके लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था कराई।
राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल ने मूलविराट के दर्शन कर भगवान को हंडी में दान अर्पित किया और मन्नतें पूरी कीं। इसके बाद रंगनायकुल मंडप में वैदिक पंडितों ने राष्ट्रपति दंपति को वेद आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर मंत्री आनम और टीटीडी अधिकारियों ने राष्ट्रपति दंपति को शेषवस्त्र पहनाकर उन्हें तीर्थ और प्रसाद प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



