रेल मंत्री ने की अहमदाबाद मंडल की सराहना

हैदराबाद, रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आयोजित सभी महाप्रबंधकों, मंडल रेल प्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस में अहमदाबाद रेल मंडल के उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन की विशेष सराहना की।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद रेल मंडल ने यात्री गाड़ियों के संचालन में 97.5 प्रतिशत समयपालन (पंक्चुअलिटी) प्राप्त कर भारतीय रेलवे के शीर्ष तीन मंडलों में स्थान अर्जित किया है। यह उपलब्धि न केवल मंडल की परिचालन दक्षता को दर्शाती है, बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल के लिए आदर्श (रोल मॉडल) रूप में स्थापित हुई है। रेल मंत्री ने उन सभी रेलवे ज़ोनों को भी बधाई दी, जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक समयपालन हासिल किया तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में 18 पुलिस इंस्पेक्टर इधर-उधर
अहमदाबाद मंडल द्वारा परिचालन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की गई हैं। इसमें मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश के कुशल नेतृत्व तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अहमदाबाद रेल मंडल भविष्य में भी नवाचार, दक्षता एवं यात्री केंद्रित सेवाओं के माध्यम से भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



