श्री श्याम भजन संध्या के लिए की गई सभा

Ad

हैदराबाद, श्री श्याम सत्संग समिति मलकपेट की सभा आबिड्स स्थित अमृतसर हवेली में आयोजित की गई, जिसमें समिति के 30 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 30 मई को शमशाबाद स्थित एस. आर. कन्वेंशन में श्री श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भजन संध्या में भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, बाबा की ज्योत आकर्षण का केंद्र होंगे। सभा में अध्यक्ष श्याम सोमानी द्वारा समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। मंत्री पुरुषोत्तम पारीक ने गत बैठक का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया और उसे पारित करवाया।

Ad

समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम गोयल द्वारा भव्य भजन संध्या के बारे में समिति के सदस्यों को अवगत करवाया गया, जिसमें भजन गायक कोलकाता के शौर्य शर्मा, नगर के सुनील शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंग। पुरुषोत्तम गोयल द्वारा कार्यक्रम के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई। सभा का आभार श्रवण अग्रवाल ने व्यक्त किया। भजन संध्या के संबंध में विशाल मोदी, धर्मेश सिंघी, राम अग्रवाल ने सुझाव दिये।

अवसर पर पुरुषोत्तमदास गोयल, पुरुषोत्तम पारीक, दिनेश ताजपुरिया, सूर्यकांत भगेरिया, नितिन अग्रवाल, रवि लाडिया, श्याम अग्रवाल, रोशन लाडिया, पवन बंसल, सुनील रूंगटा, किशन जैन, आशीष शर्मा, बिकेश गोयल, राजेश सिंघल, मुकेश अग्रवाल, भरत सांखला, राज अग्रवाल, संदीप चौधरी, सज्जन कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गादिया, सचित पित्ती, धर्मेश सिंघी, पवन कुमार, अनूप कुमार सिंघानिया, रमेश अग्रवाल, हेमंत बंसल, नरेन्द्र साई, अभिषेक अग्रवाल, नितेश कुमार अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, निश्चिंत अग्रवाल, राहुल गर्ग, राहुल गोयल, शुभम गोयल, कृष्णा गोयल, श्याम सुन्दर, हनुमानदास सोमानी, संजय कुमार अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, हर्ष बंसल, अभिषेक कुमार अग्रवाल, विशाल मोदी, आयुष अग्रवाल, महेन्द्र जांगिड, अशोक जांगिड, पवन जैन, मयंक अग्रवाल, निश्चित गोयल, अमित अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button