जोधपुर सीधी रेल सेवा हेतु दमरे जीएम को सौंपा गया ज्ञापन

हैदराबाद, तेलंगाना व समीपवर्ती प्रदेशों में रहने वाले राजस्थानी प्रवासियों ने दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए हैदराबाद से जोधपुर के लिए सीधी रेल आरम्भ करने की माँग की। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी संयोजक अविनाश देवड़ा द्वारा प्रदान की गयी। गौरतलब है कि हैदराबाद से 400 कि.मी. के दायरे में वासित लगभग 2 लाख से अधिक राजस्थानी बंधुओं को जोधपुर व आसपास के क्षेत्र में लगातार आना-जाना लगा रहता है। इसमें उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़रहा है।

इसके अतिरिक्त जोधपुर व आसपास के क्षेत्रों से वहाँ के स्थानीय हस्तकला के कारीगरों व मसाले, सूखी सब्जियों के विक्रेताओं द्वारा यहाँ पर काफी सामान आता है। वह अन्य माध्यमों से लाने में काफी महँगा पड़ रहा है। इससे उन कारीगरों का माल महँगा होने के कारण बिक नहीं पा रहा। सीधे रेल आरम्भ होने से यात्रियों के अतिरिक्त इन कारीगरों व विक्रेताओं को भी आसानी होगी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने राजस्थान समाज बंधुओं को सीधे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात करवायी। रेल मंत्री को राजस्थानी प्रवासियों की तकलीफों की जानकारी देते हुए सोहनलाल कड़ेल, अविनाश देवड़ा, अरुण भांगड़िया ने कहा कि विगत दो दशकों से सरकार से घनश्याम भाटी, महेश बल्दवा आदि ने आग्रह किया की जोधपुर हेतु सीधी रेल सेवा आरम्भ की जाए।

यह भी पढ़ें.. दमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

रेल परियोजना के समर्थन में विभिन्न समाजों का ज्ञापन

विगत वर्षों में हैदराबाद पधारे राजस्थान के कई सांसदों ने आश्वाशन दिया की सरकार से यह परियोजना अवश्य आरम्भ करवायेंगे, लेकिन अभी तक कोई इस बाबत निर्णय नहीं लिया गया। इस पर केन्द्राय रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस रेल को आरम्भ करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अवसर पर महाप्रबंधक के साथ नीरज अग्रवाल (अतिरिक्त महाप्रबंधक), उदयनाथ कोटला (उप महाप्रबंधक) श्रीनिवास मल्लाडी (महाप्रबंधक के सचिव) उपस्थित थे।

ज्ञापन प्रदान करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सोहनलाल कड़ेल, भाजपा नेता अविनाश देवड़ा, मनमीत सिंह, हैदराबाद किराणा मर्चेन्ट असोसिएशन के दामोदरदास विजयवर्गीय, माहेश्वरी समाज के राजेश मालपाणी, लक्ष्मीनारायण राठी, कैलाश डालिया, अरुण भांगड़िया, भगवान पसारी, हरिप्रसाद चाण्डक, पंकज मणियार, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के रामवल्लभ भाटी, घनश्याम भाटी, रामकिशोर कच्छवाहा, राधाकिशन परिहार, पुरुषोत्तम मारोठिया, देवेन्दर सांखला, पन्नालाल कच्छवाहा, कुमावत समाज के सोनाराम कुमावत, सोहनलाल मालणिया, धर्माराम कुमावत, बुधाराम, राजपुरोहित समाज के भभूतसिंह राजपुरोहित व अन्य शामिल थे।

इनके अतिरिक्त अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, गोवत्स फाउण्डेशन हैदराबाद, श्री मारू प्रजापति समाज विकास संस्थान, श्री मारू सैन समाज, श्री मारू लुहार समाज, श्री चण्डीसा राव समाज संघ, माली समाज सेवा संस्थान (तेलंगाना), श्री ब्रह्म क्षत्रिय समाज, श्री राजस्थान रावणा राजपूत समाज, दि ट्विन सिटी राजस्थानी देवासी समाज, दि रिसाला ट्रेडर्स असोसिएशन, संत श्री राजारामजी कलबी समाज ट्रस्ट आदि ने सीधे रेल मंत्री को अन्य माध्यमों द्वारा ज्ञापन दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button