मंत्री पोंगुलेटी ने आवास मंजूरी को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन
हैदराबाद, राजस्व व हाउसिंग मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने केंद्र सरकार से तेलंगाना को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से चालू वर्ष के लिए 3 लाख और अगले वर्ष के लिए 3 लाख घरों को मंजूरी देने का अनुरोध किया। राज्य के दौरे पर आये केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज भेंट कर पोंगुलेटी ने गृह निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।
अवसर पर पोंगुलेटी ने बताया कि वर्ष 2014 से 2023 के बीच तत्कालीन सरकार ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए एक घर भी बनाकर नहीं दिया। इसके चलते वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरम्मा घरों के लिए काफी मांग है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण को नजरअंदाज करने वाली पिछली सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान केंद्र से एक घर भी नहीं लिया, लेकिन पिछले दो वर्षों से हमारी सरकार ने केंद्र से बार-बार आग्रह किया है कि वह घरों को मंजूरी दे, लेकिन केंद्र से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
11.57 लाख पात्र परिवारों के सर्वे के आधार पर केंद्र से सहयोग की अपील
पोंगुलेटी ने कहा कि कम से कम चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 3 लाख घरों को मंजूरी दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि दो साल पहले सत्ता में आने के बाद से हमारी सरकार गरीबों के लिए घर बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अगले तीन वर्षों में राज्य में सभी योग्य गरीबों के लिए घर बनाने का लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे है।
यह भी पढे़: जंक फूड के विज्ञापनों पर नकेल का विचार
पोंगुलेटी ने बताया कि इस वर्ष लगभग चार लाख इंदिरम्मा घरों को मंजूरी दी जा चुकी है। यदि केंद्र सरकार भी सहयोग करती है, तो यह कार्यक्रम और तेजी से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया और कुल 11.57 लाख पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान की गई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य में पिछले 12 वर्षों में लंबित मांगों को ध्यान में रखते हुए उदारता से मकानों को मंजूरी देने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






