मेरेडियन स्कूल माधापुर ने जीता खिताब

हैदराबाद, नगर के मेरेडियन स्कूल , माधापुर की टेबल टेनिस बालक टीम ने अक्षरा वाघादेवी इंटरनेशनल स्कूल, सिकंदराबाद को 3-0 से सीबीएसई क्लस्टर 7 बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट के अंडर-17 विभाग में हराकर खिताब जीता।
शुक्रवार को यहाँ कुकटपल्ली स्थित मेरेडियन स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 टीम विभाग के फाइनल में मेरेडियन स्कूल माधापुर चैम्पियन बनी।

अन्य परिणाम इस प्रकार हैः

अंडर-14 बालक टीम विभाग फाइनल : नालंदा विद्यानिकेतन स्कूल, विजयवाड़ा ने सुचित्रा अकादमी को 3-0 से हराया।
अंडर-17 बालक टीम विभाग फाइनल : मेरेडियन स्कूल, माधापुर ने अक्षरा वाघादेवी इंटरनेशनल स्कूल, सिकंदराबाद को 3-2 से हराया।
अंडर-19 बालक टीम विभाग फाइनल : श्री प्रकाश सिनजी स्कूल, पेद्दापुरम ईस्ट गोदावरी ने चिरेग इंटरनेशनल स्कूल, कोंडापुर को 3-0 से हराया।(सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट उद्घाटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button