शुभंकर शर्मा ने बाउल्डर क्लासिक में बनाई बढ़त

हैदराबाद, 6 बार डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) के चैम्पियन रहे शुभंकर शर्मा लाजवाब प्रदर्शन कर 6 अंडर 66 स्कोर के साथ बाउल्डर क्लासिक एक करोड़ नकद राशि गोल्फ प्रतियोगिता के दूसरे दिन बढ़त बनाए हुए हैं।यहाँ बाउल्डर हिल्स गोल्फ कोर्स एवं कंट्री क्लब हैदराबाद में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के दूसरे दिन 29 वर्षीय शुभंकर शर्मा नियंत्रण भरे स्ट्रोक्स लगाकर शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं।

वहीं हैदराबाद के विशेष शर्मा 9 अंडर 135 के साथ तीसरे स्थान पर खिसके। शुभंकर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि पहला एवं दूसरा दिन भी मेरे लिए सही साबित हुआ, क्योंकि ज्यादातर नियंत्रण भरे शॉट्स लगाकर बढ़त बनाने में वह सफल रहा। कल तीसरे दिन भी ठोस शुरुआत करने की कोशिश करूँगा।

यह भी पढ़ें… कृष चावला ने गोल्फ चैम्पियनशिप में बनाई बढ़त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button