मोदी सरकार ने इजराइल संग खड़े होकर किया विश्वासघात : कांग्रेस

Ad

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर भारत के पारंपरिक रुख और मानवीय मूल्यों के साथ विश्वासघात किया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि गाजा में इजराइल के ‘‘नरसंहार’’ और लेबनान पर बमबारी को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी नैतिक कायरता है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गाजा में इजराइल द्वारा जारी नरसंहार और लेबनान पर भारी बमबारी पर अपनी चुप्पी से प्रधानमंत्री नैतिक कायरता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में लाखों फलस्तीनियों के विस्थापन पर भी पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।’’

रमेश ने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई सरकार नहीं है जिसने ‘हत्यारे इजराइली शासन’ के साथ इतनी एकजुटता दिखाई हो जितनी मोदी सरकार ने दिखाई है। रमेश ने दावा किया कि मोदी सरकार ने पारंपरिक भारतीय सिद्धांतों और रुख के साथ ही सभी मानवीय मूल्यों के साथ विश्चासघात किया है। (भाषा)

यह भी पढे़: जनाधार खो चुके हैं जीवन रेड्डी : कांग्रेस

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button