मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मीलेई से मुलाकात की

Ad

अर्जेंटीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (Javier Milei) ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर अभिवादन किया। इससे पहले शनिवार सुबह पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के महान स्वतंत्रता सेनानी जनरल जोसे डे सैन मार्टिन (Jose de San Martin) की स्मृति में बने सैन मार्टिन मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्मारक लैटिन अमेरिका की आजादी का प्रतीक है और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय शान मानी जाती है।

व्यापक वार्ता: रक्षा, ऊर्जा, खनिज व कृषि सहयोग पर चर्चा

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार देर रात ब्यूनस आयर्स के एजाइजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का तीसरा चरण है। इस आधिकारिक यात्रा पर वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। जिन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा उनमें रक्षा, कृषि, खनिज, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश और जन-से-जन संपर्क शामिल हैं।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने उनका रंगारंग स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए गए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल गूंज उठा। इस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “संस्कृति के जुड़ाव में दूरी कोई बाधा नहीं होती! ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय द्वारा मिले आत्मीय स्वागत से भावुक हूं। हजारों किलोमीटर दूर भी भारत की आत्मा हमारे प्रवासियों के जरिए जीवंत बनी हुई है।”

दोनों नेता ने द्विपक्षीय व्यापार विविधीकरण पर जताई सहमति

“ब्यूनस आयर्स में द्विपक्षीय यात्रा के लिए पहुंचा हूं, जिसका मुख्य उद्देश्य अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। राष्ट्रपति माइली से मुलाकात और गहन चर्चा के लिए उत्साहित हूं।” अर्जेंटीना में बसे भारतीय समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को भी प्रगाढ़ कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (Javier Milei) ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर अभिवादन किया। इससे पहले शनिवार सुबह पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के महान स्वतंत्रता सेनानी जनरल जोसे डे सैन मार्टिन (Jose de San Martin) की स्मृति में बने सैन मार्टिन मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्मारक लैटिन अमेरिका की आजादी का प्रतीक है और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय शान मानी जाती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button