मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को खत्म किया : खरगे

Ad

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को “खत्म” कर दिया, जबकि विपक्ष ने केवल परिसीमन विधेयक का विरोध किया था।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के व्यापक प्रचार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा विधेयक खारिज होने पर प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर “भ्रूण हत्या” का आरोप लगाए जाने पर खरगे ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक को आपने (मोदी) खत्म किया; हमने परिसीमन विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, न कि महिला आरक्षण के खिलाफ।”

Ad

कूचबिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम हमेशा महिलाओं के अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के पक्ष में रहे हैं।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता रही हैं। (भाषा)

यह भी पढे़: भाजपा ने बिहार को बना दिया क्राइम कैपिटल : खरगे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button