मोदी 3 को करेंगे पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जनवरी को दिल्ली के एक धरोहर स्थल पर आयोजित होने वाली भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 19वीं सदी के उत्तरार्ध में मिले इन अवशेषों के बारे में व्यापक रूप से यह माना जाता है कि वे भगवान बुद्ध के अवशेषों से जुड़े हैं, जिन्हें शाक्य वंश ने स्थापित किया था।
संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्रालय लोटस लाइटः रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन शीर्षक से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है, जिसमें पिपरहवा के पवित्र अवशेषों के साथ उनसे संबंधित महत्वपूर्ण प्राचीन वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शनी बुद्ध की शिक्षाओं के साथ भारत के प्राचीन सभ्यतागत संबंध और अपनी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं प्रस्तुति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।(भाषा )
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



