फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान की एंट्री !

Ad

बॉलीवुड ऐक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में हैं। इस ऐतिहासिक ऐक्शन ड्रामा फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रितेश इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

अब राजा शिवाजी में सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री भी हो गई है। इस बात का खुलासा खुद रितेश देशमुख ने किया है। अब दर्शक बस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी की कहानी महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

यह भी पढ़े : तृप्ति डिमरी की ये फिल्म अधर में लटकी

इस फिल्म में महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी और जीतेन्द्र जोशी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म अगले सप्ताह यानी 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म राजा शिवाजी का बजट 100 करोड़ रुपये है। अब देखते हैं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button