सांसद चामला और रघुराम रेड्डी ने की सीईसी से मुलाक़ात

हैदराबाद, कांचा गच्चीबावली भूमि मुद्दे पर हैदराबाद में जाँच पड़ताल कर रही सर्वोच्च न्यायालय की अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने आज विभिन्न हितधारकों से उनके पक्ष सुने। भुवनगिरी के सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी और खम्मम के सांसद रघुराम रेड्डी ने भी सीईसी सदस्य से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।

चामला और रघुराम रेड्डी ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
भुवनगिरी के सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी और खम्मम के सांसद रघुराम रेड्डी ने कांचा गच्चीबोवली भूमि का निरीक्षण करने आए सुप्रीम कोर्ट की अधिकार प्राप्त समिति के सदस्य विनय लिमयी से मुलाकात की। बाद में मीडाय में जारी पने बयान में सांसदों ने कहा कि सर्वे क्रमांक 25, कांचा गच्चीबावली गांव, शेरिलिंगमपल्ली मंडल, रंगारेड्डी की भूमि पूरी तरह से सरकारी भूमि है। राजस्व रिकॉर्ड भी यह सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है। 1975 में कांचा गच्चीबवली गांव के सर्वे नंबर 25 और अन्य सर्वेक्षण संख्याओं में स्थित संपूर्ण भूमि हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा अधिग्रहित कर ली गई थी। उस समय उपरोक्त भूमि हस्तांतरित कर दी गई थी, लेकिन स्वामित्व हैदराबाद विश्वविद्यालय के पक्ष में हस्तांतरित नहीं किया गया था।
सांसदों ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड और वन विभाग के अनुसार, सर्वे नंबर 25 की भूमि “वन” के रूप में वर्गीकृत नहीं है। उन्होंने लिमई को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ेंअमेजन ने ब्रिस्कपे को भुगतान सेवा प्रदाता के रूप में दी मान्यता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button