मुमुक्षु संजय पुगलिया का किया गया अभिनंदन
हैदराबाद, श्री जैन श्रावक संघ, कोरा सिकंदराबाद द्वारा आज आनंद भवन में मुमुक्षु संजय पुगलिया (बेंगलुरू) का अभिनंदन एवं बहुमान किया गया।
मंत्री अनिल तातेड़ ने उक्ताशय की जानकारी दी। मुमुक्ष संजय पुगलिया ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 29 अप्रैल को आचार्य पारसचंदजी म.सा. के मुखारविंद से बेंगलुरू में दीक्षा होगी। उन्होंने सभी से दीक्षा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। अवसर पर श्री जैन श्रावक संघ, कोरा की नई टीम की कार्यकारिणी का बैनर विमोचित किया गया। अध्यक्ष गौतमचंद श्रीश्रीमाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें… कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा
अवसर पर जैन रत्न संपतराज कोठारी, पारस रांका, गौतमचंद श्रीश्रीमाल, प्रदीप सुराण, विजय सुराणा, जयप्रकाश मखाना, राजेश मखाना, नवीन मखाना, उमेश बागरेचा, अशोक तातेड़, अनिल तातेड़, महावीर बोहरा, नरेंद्र मांडोत, संतोष कोठारी, भारत मेहता, सुरेश गादिया, महावीरचंद्र तातेड़, शेरू तातेड़, श्री वर्धमान महिला मंडल, जीपीपी महिला मंडल के सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





