मुथूट फाइनेंस को बीमा वितरण कारोबार के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली
नयी दिल्ली, मुथूट फाइनेंस ने जीवन एवं साधारण बीमा दोनों क्षेत्रों में बीमा वितरण कारोबार में प्रवेश के लिए बुधवार को शेयरधारकों की मंजूरी मांगी। डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) नोटिस में, मुथूट फाइनेंस ने कंपनी के संविधान में बदलाव करने और इसे कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुरूप बनाने के लिए शेयरधारकों की स्वीकृति मांगी है।
यह भी पढ़े : अदाणी-वेदांता टकराव : जेएएल केस में सुनवाई टली
मुथूट फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मंजूरी ‘‘ कॉरपोरेट एजेंट या बीमा मध्यस्थ के रूप में व्यवसाय तथा गतिविधियों को संचालित और करने के लिए मांगी जा रही है। यह भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा जारी नियमों व विनियमों के प्रावधानों के अनुसार भारत में सभी प्रकार के बीमा व्यवसाय/उत्पादों के लिए लागू होगा। इसमें जीवन, साधारण, स्वास्थ्य बीमा व्यवसाय व अन्य सभी प्रकार के बीमा उत्पाद/सेवाएं शामिल हैं।’’ (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



