हैदराबाद में तापमान 40°C पार, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

हैदराबाद, वरंगल और करीमनगर ज़िलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुँचने से भीषण लू की चपेट में आकर कम से कम चार लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद में अप्रैल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुँचा है। मौसम विभाग ने जयशंकर भूपालपल्ली और महबूबाबाद सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ़्ते में हालात और भी ज़्यादा गंभीर हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले 72 घंटों में लू लगने से चार लोगों की मौत की ख़बर मिली है। महबूबाबाद ज़िले के मत्तेवाड़ा गाँव में 60 वर्षीय चरवाहे वट्टम पपैया जंगल में मवेशी चराते समय अचानक गिर पड़ा और उनकी मौत हो गई।

एक अन्य घटना में कल्लेडा गाँव में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मज़दूर यासरपु यकैया की मौत हो गई। इसके अलावा हनुमकोंडा और जयशंकर भूपालपल्ली ज़िलों से भी लोगों की मौत की खबरें आई हैं। इस भीषण गर्मी के कारण महबूबाबाद ज़िले में आग लगने की घटनाएँ भी सामने आई हैं।

कुरवी मंडल में शॉर्ट सर्किट के कारण चार एकड़ में लगी मक्के की फ़सल जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं बायाराम मंडल में एक अलग घटना में कटाई के लिए तैयार 10 एकड़ मक्के की फ़सल आग की भेंट चढ़ गई, जिससे 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button