हैदराबाद: विदेशों में नौकरी दिलाने की आड़ में ठगी, 2 अरेस्ट

हैदराबाद, गोलकोंडा जोन की जुबली हिल्स पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने का झाँसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विदेशों में नौकरी दिलाने की आड़ में ठगी के आरोपी।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में जुबली हिल्स पुलिस ने बताया कि ट्रिवियल चैप्टर नामक एक निजी संस्था से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को यूरोपीय देश विशेषकर ग्रीस और रोमानिया में नौकरी दिलाने का झाँसा देकर 4 से 5 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार पैसा वसूला। इस मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रिवियल चैप्टर की उपाध्यक्ष (दक्षिण जोन) लंका निरुपमा और क्षेत्रीय प्रबंधक (तेलंगाना) मामिड़ी अरुण राज को गिरफ्तार किया गया।

ये दोनों आरोपी अन्य 6 आरोपियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि पर अपने आपको प्रोफेशल विदेशी कंसल्टेन्सी के तौर पर बताते हुए विज्ञापन जारी कर विदेशों में नौकरी दिलाने का झाँसा दे रहे थे। इनके पास विदेशों में नियुक्ति के संबंध में विदेश मंत्रालय से किसी प्रकार का कोई रिक्रूटमेंट एजेंट लाइसेंस भी नहीं है। इसके बावजूद भी अवैध रूप से ग्रीस, ईटली, सर्बिया, रोमानिया आदि देशों में नौकरी दिलाने का झाँसा देकर पैसा वसूल रहे थे।

यह भी पढ़ें… पंजागुट्टा थाने में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर हंगामा

इस मामले में कंपनी का सीईओ, संस्थापक वीजा हेड और अन्य फरार हैं। जाँच के दौरान पता चला कि इस कंपनी के खिलाफ इसके पूर्व केपीएचबी पुलिस थाने में इसी प्रकार का मामला दर्ज किया जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button