मेरा अधिकतर राजनीतिक काम सामाजिक कार्य है : गडकरी

पुणे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि वह चुनाव के दौरान प्रचार नहीं करते, क्योंकि एक राजनेता होने के कारण उनका 90 प्रतिशत काम सामाजिक कार्य है। गडकरी, पुणे के प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित करने के लिए पुण्य भूषण फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

समारोह में उद्योगपति अभय फिरोदिया को पुण्य भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालाँकि मैं एक राजनेता हूँ, लेकिन मेरा 90 प्रतिशत काम सामाजिक कार्य है। इसलिए, मुझे चुनाव प्रचार की आवश्यकता महसूस नहीं होती।

यह भी पढ़े : पधारो म्हारे देश, निवेश के लिए भजनलाल का आह्वान

गडकरी ने कहा कि फिरोदिया न केवल एक उद्योगपति हैं बल्कि एक सामाजिक रूप से संवेदनशील व्यक्ति भी हैं जो व्यापार में नैतिकता का पालन करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने ऑटोमोबाइल उद्योग के बारे में कहा कि यह युवाओं को रोजगार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और पेट्रोल व डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खरीदारों को अधिक इंतजार करना पड़ता है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button