श्री सत्य साईं निगमागमम् में रवींद्र संगीत संध्या आज

हैदराबाद, विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में हंस ध्वनि म्यूजिकल संस्था द्वारा रविवार, 10 मई को संगीतमय संध्या ‘चिरनूतन’ का आयोजन श्रीनगर कॉलोनी स्थित श्री सत्य साई निगमागमम् में सायं 6 बजे से किया जाएगा। इसमें कार्यक्रम में सौ से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे।

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला संगीत समारोह ‘शतो कंठे सहस्त्र कंठो’ की संकल्पना पर आधारित है। इसमें देश के ग्यारह राज्यों के एक हजार से अधिक गायक एक साथ रीयल टाइम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अनूठे आयोजन में रवींद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देते हुए 17 गीतों की निर्बाध प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़े : श्री कृपा मार्केट व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

रवींद्र संगीत गायिका और प्रशिक्षिका मणिका बासु ठाकुर के नेतृत्व में हैदराबाद के 100 से अधिक कलाकार चिरनूतन का हिस्सा बनेंगे। संगीत भारती मुक्तधारा, कोलकाता की इस पहल का निर्देशन अरुंधति देब तथा संगीत संयोजन सौरभ चक्रवर्ती द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य सुरों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की कालजयी विरासत का उत्सव मनाना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button