नासर गर्ल्स स्कूल ने अफ्रीकी शेर को लिया दत्तक
हैदराबाद, खैरताबाद स्थित नासर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं और प्रबंधन द्वारा नेहरू प्राणी उद्यान, हैदराबाद में लगभग सात वर्षीय नर अफ्रीकी शेर को एक वर्ष की अवधि के लिए दत्तक लिया गया। इस अवधि के दौरान उसके रख-रखाव हेतु तीन लाख रुपये की धनराशि का चेक क्यूरेटर जे. वसंता को सौंपा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नासर एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब मीर खुतुबुद्दीन खान, वित्त कार्यकारी निदेशक मीर जमालुद्दीन हम्माद, अकादमिक निदेशक और स्कूल के प्रधानाचार्य मीर मोहिउद्दीन मोहम्मद तथा नासर एजुकेशन अकादमी की निदेशक बेगम सलवा खान ने नासर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं तथा प्रबंधन के साथ नेहरू प्राणी उद्यान का दौरा किया।नवाब मीर खुतुबुद्दीन खान ने एक वर्ष की अवधि के लिए अफ्रीकी शेर को गोद लेने का अवसर देने हेतु चिड़ियाघर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव के रख-रखाव के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि नासर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं, स्टाफ और प्रबंधन ने स्कूल परिसर में प्रदर्शनी लगाकर जुटाई।
यह भी पढ़ें… बाल कैंसर दिवस : निम्स में नन्हे योद्धाओं की कला ने जगाई उम्मीद की किरण
जे. वसंता ने प्रदर्शनी आयोजित कर वन्यजीव संरक्षण हेतु धनराशि जुटाने के लिए नासर एजुकेशन सोसाइटी और विशेष रूप से नासर गर्ल्स स्कूल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अवसर पर उप क्यूरेटर जे. मुरलीधर, सहायक क्यूरेटर 1 नाज़िया तबस्सुम, सहायक क्यूरेटर 2 बी. लक्ष्मण, जेडईओ चौधरी एम. दीपक तरुण, जनसंपर्क अधिकारी एच.एम. हनीफुल्ला सहित अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



