श्री सच्चियाय माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव एवं भंडारा आयोजित
हैदराबाद, श्री सच्चियाय संघ, हैदराबाद द्वारा किशनबाग, अत्तापुर स्थित श्री सच्चियाय (ओसिया) माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत महाप्रसाद (भंडारा) कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री सच्चियाय संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के दुलीचंद नाहटा एवं संतोष देवी नाहटा ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में प्रतिदिन पूजा, पाठ, आरती, भक्ति का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारा (प्रसाद) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी कमलेश महाराज, लव फॉर काउ फाउंडेशन के चेयरमैन जसमत भाई पटेल, ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, भाजपा नेता नरसिम्हा राव, नेमीचंद जैन, अशोक बरमेचा, गौतम चोरड़िया, नेमीचंद चोरड़िया, विनोद संचेती, बंटी दुग्गड़, निर्मल सुराणा, देवा गोलेच्छा, लखन राठी, सुमित नाहटा, मनोज सेठिया, अरिहंत बोहरा व अन्य का मंदिर ट्रस्ट के दुलीचंद नाहटा, संतोष देवी नाहटा, अरविंद नाहटा द्वारा सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… देवी ने रंगारंग कार्यक्रम ‘धड़क’ के साथ मनाया नवरात्रि उत्सव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



