कैंसर को जीवन का अंत मानने वाली धारणा बदलने की आवश्यकता : चिरंजीवी

हैदराबाद, सिकंदराबाद स्थित किम्स हॉस्पिटल्स में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया। मेगास्टार चिरंजीवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि कैंसर को जीवन का अंत मानने वाली धारणा को बदलने के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है।

चिरंजीवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर को मृत्युदंड के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यथाशीघ्र प्रथम पड़ाव की पहचान से मरीजों को इस बीमारी से उबरने व सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कैंसर ईश्वर का अभिशाप नहीं, अपितु यह जीवनशैली से जुड़े विभिन्न कारणों से होता है। कैंसर के उपचार में चिकित्सकों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इसका जल्दी पता चल जाए, तो सफलतापूर्वक इलाज संभव है। उन्होंने कैंसर से प्रभावित बच्चों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जनता से सतर्क रहने व लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकों से परामर्श करने की अपील की।

यह भी पढ़ें… यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव

कैंसर से जुड़ा डर और कलंक हटाना जरूरी: डॉ. भास्कर राव

किम्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के सीएमडी डॉ. बी. भास्कर राव ने कहा कि कैंसर से जुड़े डर व कलंक को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ भारत में उपलब्ध हैं। विदेशों से भी कैंसर रोगी उन्नत इलाज के लिए भारत आ रहे हैं।

रोबोटिक सर्जन डॉ. मधु देवरासेट्टी ने कहा कि पहले कैंसर को 40 या 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह पाँच व दस वर्ष की आयु के बच्चों में भी देखा जा रहा है। इसका कारण आनुवांशिक कारकों, विकिरण संपर्क, रसायन, उर्वरक, मद्य व धूम्रपान, तनाव तथा जीवनशैली संबंधित स्वास्थ्य समस्याएँ आदि हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण कई मरीज बीमारी के गंभीर चरण में चिकित्सकों के पास पहुँचते हैं। इसलिए कैंसर रोकथाम को लेकर जन-जागरूकता सबसे प्रमुख आवश्यकता है। विश्व कैंसर दिवस कार्यक्रम में चिकित्सा निदेशक डॉ. संबित साहू, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र कुमार थोता, चिकित्सक तथा कर्मचारी उपस्थित थे। अवसर पर कैंसर से ठीक हुए कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button