साधना के मार्ग में सबसे बड़ा शत्रु है प्रमाद : जयश्री म.सा.

हैदराबाद, साधनाशील जीवन में साधक को अनेक विघ्नों का सामना करना पड़ता है। जो साधक साधना में आने वाले विघ्नों पर विजय प्राप्त करता है, वही ध्येय को सिद्ध कर लेता है और जो विघ्नों पर विजय प्राप्त नहीं कर पाता, वह ध्येय से विचलित हो जाता है तथा चतुर्गति में परिभ्रमण करने लगता है।

उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री पूनमचंद गांधी जैन स्थानक में चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी जयश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये। संघ के मंत्री धर्मेंद्र नाहर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जयश्री म.सा. ने कहा कि साधना के मार्ग में सबसे बड़ा शत्रु प्रमाद है। प्रमाद के कारण ही मोह अपना वर्चस्व जमा लेता है।

यह भी पढ़ें… जीवन के वास्तविक ध्येय को प्राप्त करें : जयश्रीजी म.सा.

साधना मार्ग में मोह व प्रमाद पर विजय आवश्यक

मोहनीय कर्म का आवरण जब तक दूर नहीं होता, तब तक केवल ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। प्रमाद के कारण ही मोह पर विजय प्राप्त नहीं हो सकती। मोह विजेता मनो विजेता कषाय विजेता बनने के लिए सर्व प्रथम प्रमाद का त्याग करना होता है। जब तक जीवन में प्रमाद है, जीवन का कल्याण होने से रहा और साधक अपनी साधना पूरी नहीं कर सकता है। साधना को सिद्ध करना है तो जीवन से प्रमाद को हटाना ही होगा।

राजश्री म.सा. ने कहा कि महा मोहनीय कर्म के उपार्जन से संसार की वृद्धि होती है। ये सभी साधना के मार्ग में विघ्न स्वरूप होते हैं। इस कारण साधना मार्ग में आने वाले विघ्नों को जीतना आवश्यक ही नहीं अपितु अनिवार्य है। इसके बिना साधना मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता।

साध्वी समीक्षाश्री म.सा. ने आत्मा ही परमात्मा संबंधित गीतिका के माध्यम से भाव रखे। संघ के कोषाध्यक्ष धर्मीचंदजी भंडारी ने सभा का संचालन करते हुए बताया कि आज के नवकार महामंत्र जाप के लाभार्थी पुखराज अर्पित आरुष तातेड़ परिवार, हिमायत नगर हैं। धर्म सभा में सूरत से पधारे मपेश चंडालिया, अजीत आंचलिया, सुनीता चंडालिया का संघ की ओर से बहुमान किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button