मारवाड़ी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी गठित
हैदराबाद, मारवाड़ी युवा संगठन की साधारण सभा का आयोजन आज बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया। अवसर पर सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गयी।
यह भी पढ़ें… ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की कार्यकारिणी सभा सम्पन्न
नई कार्यकारिणी की नियुक्ति से संगठन का संचालन मजबूत होगा
संगठन के सुचारू संचालन और भविष्य की योजनाओं को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई। इनमें अध्यक्ष हेमंत सारड़ा, सचिव आनंद बजाज, कोषाध्यक्ष रामाकांत बजाज, उपाध्यक्ष नवल भांगड़िया, उपाध्यक्ष आशीष कालिया, संयुक्त सचिव अनिल मंत्री, संयुक्त कोषाध्यक्ष प्रदीप झँवर, संगठन प्रभारी कमल राठी, कार्यकारी सदस्य दिनेश गिलड़ा, मनीष लोया, नरसिंग चितलांगी, सुनील झँवर शामिल हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





