श्री कृपा मार्केट व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित
हैदराबाद, श्री कृपा मार्केट थोक एवं खुदरा व्यापारी संघ के वार्षिक चुनावों के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की आधिकारिक घोषणा की गयी। संघ के नेतृत्व की कमान दीपक मोदी को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। उनके साथ पवन मृदा को महासचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उपाध्यक्ष परसराम उपाध्याय, सुरेंद्र रेड्डी, संयुक्त सचिव तरुण चांडक, के. भास्कर, जे. राजेश गौड़, सलाहकार प्रवीण कुमार, महेश राठी एवं अनिल कुमार चुने गए। संगठन सचिव के रूप में जगनमोहन, संस्कृति सचिव के रूप में नवीन कुमार, खेल सचिव के रूप में विकास जैन, विशेष सिंघानिया, मीडिया प्रमुख के रूप में नितिन अग्रवाल, निदेशक के रूप में महेंद्र जैन, पी. अशोक गुप्ता, संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में नरसिम्हलु, निवृत्तमान अध्यक्ष चिक्का चंद्र मोहन, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरचंद देवड़ा, हिमांशु गोयल, जावेद भाई, तनीष अग्रवाल, पी. श्रीनिवास और नितेश अग्रवाल को शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें… एफटीएस महिला समिति बैठक में इकेबाना कला का आकर्षण
नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मोदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की नई टीम व्यापारियों के हित की रक्षा करने और मार्केट की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। कार्यकारिणी ने बाजार के विकास और एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नागराज गौड़ को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



