एपी महाजन्स कोऑपरेटिव बैंक के नए पदाधिकारियों का चयन

हैदराबाद, दि एपी महाजन्स कोऑपरेटिव बैंक सिकंदराबाद की साधारण सभा में वर्ष 2026-31 (5 वर्ष) के लिए बैंक के सीईओ विजय प्रसाद की उपस्थिति में चुनाव आयुक्त चंद्रमोहन रेड्डी के परिवेक्षण में चुनाव कराये गये।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साधारण सभा में 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा 13 निदेशकों का निर्विरोध चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव आयुक्त चंद्रमोहन रेड्डी ने नामों की घोषणा की। पारसमल रांका महाजन बैंक के चेयरमैन तथा सुरेशचंद संचेती वाइस चेयरमैन चुने गये।

यह भी पढ़ें… एफटीएस महिला समिति बैठक में इकेबाना कला का आकर्षण

निदेशक के रूप में अशोक शेरमल जैन, पारसमल जैन, जगदीश प्रसाद वर्मा, शंकर सिंह राजपुरोहित, गौतम श्रीश्रीमाल, उत्तमचंद जैन, सुरेश कोठारी, ताराचंद शर्मा, प्रकाश भंडारी, मोहनदास, महेन्द्र कुमार सुराणा, श्वेता रांका एवं निकिता जैन का चुनाव किया गया। बैंक प्रबंधन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं निदेशकगण को शुभकामनाएँ दी गईं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button