बीआरएस-कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी: कविता

हैदराबाद, तेलंगाना रक्षणा समिति (टीआरएस) अध्यक्ष के. कविता ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आंध्रा वालों को गालियाँ देकर सत्ता में आने के बाद 10 सालों तक शासन किया, फिर भी पानी के मामले में तेलंगाना के साथ घोर अन्याय किया गया। अब कांग्रेस सरकार भी उसी राह पर चल रही है। जनता बीआरएस और कांग्रेस दोनों को क्षमा नहीं करेगी।

शादनगर के चौधरीगुडेम में पालमुरू रंगारेड्डी प्रॉजेक्ट साधना सभा को संबोधित करते हुए कविता ने कहा कि 10 सालों तक जो अवसर पूर्व केसीआर सरकार को जनता ने दिया था, उसे बीआरएस ने खो दिया। हमारे अपने शासकों ने ही हमारे साथ अन्याय किया है, यह नग्न सत्य है। पालमुरू की जनता बीआरएस को हरगिज क्षमा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार को महबूबनगर ने 12 सीटें जिताकर दी, लेकिन ढाई साल हुए सत्ता में आकर, लेकिन अब तक पालमुरू को पानी नहीं दिया गया।

कविता ने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने पालमुरू रंगारेड्डी परियोजना पर 33 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, परंतु 33 एकड़ को भी पानी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने जनता के दिए अवसर का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि पालमुरू जिले में कृष्णा नदी 300 किमी तक बहती है, फिर भी महबूबनगर को पानी नहीं दिया गया। तेलंगाना हासिल किए 12 साल हो चुके हैं, फिर भी पालमुरू के 1 एकड़ जमीन को पानी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें… शाह का अगला टारगेट तेलंगाना : रामचंदर राव

आदिलाबाद में नए प्रोजेक्ट का वादा अधूरा

कविता ने कहा कि भीमा, नेट्टमपाडू, कल्वाकूर्ति, कोयलसागर को भी पूरा नहीं किया गया। आदिलाबाद में एक नया प्रॉजेक्ट निर्मित नहीं किया गया, तुम्मीडीहट्टी से 2 लाख एकड़ को पानी देने का वादा किया गया था, लेकिन इसे भी पूरा नहीं किया, बल्कि वारदा का निर्माण करेंगे कहा था, वह भी नहीं किया गया।

निजामाबाद में भी कालेश्वरम से एक एकड़ को भी पानी नहीं दिया गया, करीमनगर में एल्लमपल्ली, मिडमानेरू आदि मात्र हैं, आगे कोई नया प्रॉजेक्ट नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि केवल मेदक जिले में 1 लाख एकड़ को पानी दिया गया। वरंगल में भी एक नया प्रॉजेक्ट नहीं बनाया। 25 साल हुए देवादुला तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नलगोंडा में एक नए रिजर्वायर का भी निर्माण नहीं किया, वहीं दिंडी परियोजना को पानी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पानी के मामले में तेलंगाना की जनता के साथ द्रोह करने वाली बीआरएस और कांग्रेस को जनता कभी क्षमा नहीं करेगी।

कविता ने वादा किया कि टीआरएस के सत्ता में आने के बाद वाटर कमीशन का गठन किया जाएगा, जो सिंचाई व वॉटर मैनेजमेंट देखेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button