एनएचआरसी ने तिरुनेलवेली में पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या पर संज्ञान लिया
एनएचआरसी ने तमिलनाडु में पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या पर संज्ञान लिया
नई दिल्ली ,राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या पर स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार लोगों के एक समूह ने दिनदहाड़े इस हत्या को अंजाम दिया। मृतक वक्फ भूमि के अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे और उन्हें पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
मानवाधिकार हनन का गंभीर मामला
यदि मीडिया रिपोर्ट सही है, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला बनता है। मृतक ने पहले ही पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था, जिससे यह संदेह बढ़ता है कि स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण उनकी हत्या हुई।
एनएचआरसी ने पुलिस और जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
19 मार्च, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस की निष्क्रियता और घोर लापरवाही के कारण उसकी हत्या हुई। इस मामले को गंभीर मानते हुए एनएचआरसी ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और तिरुनेलवेली के जिला कलेक्टर को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।( PIB)
यह भी पढ़ें द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास – वरुण 2025 का समापन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



