राजनीति में प्रवेश का विचार नहीं : प्रीति रेड्डी
हैदराबाद, भारास मेड़चल विधायक सीएच मल्ला रेड्डी के पुत्र भद्रा रेड्डी व पुत्रवधू प्रीति रेड्डी के गत चार दिन पूर्व राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भेंट करने के बाद आज प्रीति रेड्डी तेलंगाना भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन पहुँची।
प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर तिवारी से भेंट करने के बाद प्रीति रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान में राजनीति में प्रवेश का उनका कोई विचार नहीं है। न कि उन्हें कोई सांसद का टिकट चाहिए। फिलहाल वह केवल शिक्षा व्यवस्था पर विचार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मल्ला रेड्डी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा भारत में पहली बार गूगल के साथ समझौता कर हैदराबाद में पहला एआई डिजिटल एजेंसी कैंपस का प्रारंभ किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी कार्यक्रम में उपस्थित होने का निमंत्रण देने वह दिल्ली गईं थीं। इसी सिलसिले में वह आज भाजपा मुख्यालय पहुँचीं और चंद्रशेखर तिवारी को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभोत्सव के दौरान सामूहिक वंदेमातरम गीत गाया जाएजा और प्रधानमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम को चार चाँद लग जाएँगे। उन्होंने कहा कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ए. रेंवत रेड्डी से भी मिलेंगी।
यह भी पढ़ें… भाजपा ने की विशाल महिला जनआक्रोश पदयात्रा
इसलिए भाजपा मुख्यालय आने के पीछे कोई राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव काफी दूर हैं। वह हिन्दू त्यौहार चाव से बड़े पैमाने पर मनाती हैं। इसका अर्थ वह भाजपा में शामिल होने जा रही हैं नहीं निकाला जाना चाहिए। ज्ञातव्य है कि प्रीति रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन कही जातीं हैं और हाल में उन्होंने हैदराबाद का नाम भाग्यनगर रखे जाने को लेकर बयान दिया था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





