अब धनुष संग जमेगी सारा की जोड़ी
कहा जा सकता है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रैंचाइजी ने कई स्टार्स का खेल सेट कर दिया। जी हां, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कारोबार किया है, पर सबसे अच्छी बात है कि फिल्म के एक-एक किरदार को उतना प्यार मिल रहा है जितना लीड ऐक्टर्स को। रणवीर सिंह के अलावा जिस ऐक्ट्रेस ने माहौल लूट लिया, वो सारा अर्जुन ही हैं। फिल्म में सारा ने हमजा की पत्नी यलिना का किरदार निभाया है, जो लोगों को भी काफी पसंद आया।
जहां ऐक्ट्रेस को पहले पार्ट में ज्यादा रनटाइम मिला था, तो दूसरे पार्ट में वे कम दिखी हैं। हाल में जानकारी मिली कि मधुबाला की बायोपिक में भी वो दिख सकती हैं। अब लगता है कि धनुष की अगली फिल्म में उनकी हीरोइन का रोल करेंगी। इस वक्त धनुष का पूरा फोकस अपनी अगली फिल्म पर है, जो है -कारा। फिल्म को इसी साल 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। उस फिल्म को विग्नेश राजा ने डायरेक्ट किया है।
धनुष की अगली फिल्म में सारा अर्जुन के लीड रोल की चर्चा तेज
जबकि, अगली फिल्म भी वो साइन कर चुके हैं। जी हां, उनके पास लब्बर पंधु के डायरेक्टर तमिलरासन पचामुथु के साथ एक प्रोजेक्ट है। जिसमें अब कहा जा रहा है कि सारा अर्जुन लीड ऐक्ट्रेस के रोल में दिखने वाली हैं। धुरंधर ऐक्ट्रेस सारा अर्जुन को धनुष के अपोजिट लिया जाना बहुत बड़ी बात है और सारा अर्जुन के कॅरियर के लिए यह एक बड़ा फैसला साबित होगा।
यह भी पढ़े : पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगी ये जोड़ियां
दरअसल, धुरंधर की सफलता के बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं और अब इस फिल्म के अपडेट ने फैन्स को खुश कर दिया है। पहले इस रोल के लिए कांतारा: चैप्टर 1 की ऐक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत को लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। पर वो अब धनुष की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि ऐक्ट्रेस को अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बीच डेट्स मैनेज करने में मुश्किल आ रही थी। देखना होगा कि मेकर्स कब तक सारा अर्जुन की एंट्री की बात को कंफर्म करते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






