एनपीएसपीएल आंध्र प्रदेश कैथोड सामग्री परियोजना स्थापित करेगी

Ad

अमरावती, आंध्र प्रदेश सरकार ने चित्तूर जिले में कैथोड सामग्री विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए एनपीएसपीएल स्पेशलिटी केमिकल्स की 2,550 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत सामग्री परिवेश को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।गुडुपल्ले मंडल में 105 एकड़ में विकसित होने वाला यह संयंत्र लिथियम आयन बैटरी में उपयोग किए जाने वाले एक प्रमुख उपकरणों का उत्पादन करेगा, जो इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों को शक्ति देता है।

बैटरी निर्माण सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

कैथोड सामग्री बैटरी के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण होती है, जो ऊर्जा घनत्व, सुरक्षा और जीवनचक्र को बेहतर बनाती है। इस परियोजना का मकसद भारत के घरेलू बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परिवेश को मजबूत करना है, क्योंकि देश महत्वपूर्ण सामग्रियों में आयात निर्भरता कम करने पर जोर दे रहा है।

Ad

आंध्र प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण विनिर्माण नीति (2025-30) के तहत इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार के आधिकारिक आदेश के अनुसार इसे बिजली शुल्क छूट और बिजली लागत सहायता सहित कई प्रोत्साहन मिलेंगे। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button