असम में 12 मई को शपथ,पीएम मोदी रहेंगे मौजूद- सरमा ने बताया

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण मोदी पिछली बार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। नई सरकार का शपथ समारोह 12 मई को होगा और इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि लगातार तीसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा को ही मुख्यमंत्री का पद मिलने की संभावना
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि ये दोनों नेता भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठकों में अपने नेताओं के चुनाव के लिए भाग लेंगे। भाजपा ने असम चुनाव में सरमा को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया। चुनाव प्रचार के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से सरमा को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की ताकि “घुसपैठियों” को देश से बाहर निकाला जा सके।
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने असम चुनावों में शानदार जीत हासिल
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने असम चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए 126 में से 102 सीटें जीतीं। भाजपा ने अकेले 82 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त किया। सहयोगी दलों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीतीं।विपक्षी दलों ने 24 सीटें जीतीं – जिनमें से 19 कांग्रेस ने, दो उसकी सहयोगी रायजोर दल ने, दो मौलाना बदरुद्दीन अजमल के अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एयूडीएफ) ने और एक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने जीती।
विपक्षी दल के 24 विजयी उम्मीदवारों में से 22 मुस्लिम हैं 18 कांग्रेस से, दो एआईयूडीएफ से और एक-एक रायजोर दल और एआईटीसी से। दो हिंदू विपक्षी विजेता रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई और कांग्रेस के जॉय प्रकाश दास हैं। (भाषा)
यह भी पढ़े– नामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



