राजभवन में मनाया गया ओड़िशा स्थापना दिवस
हैदराबाद, राजभवन में आज ओड़िशा स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।एक भारत श्रेष्ठ भारत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ओड़िशा राज्य के समफद्ध इतिहास तथा सांस्वफढतिक विरासत का जश्न मनाया गया।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित ओड़िशा स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एक भारत-श्रेष्ठ भारत के माध्यम से सांक्सृतिक एकता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की। राज्यपाल ने ओड़िशा की समफद्ध सांक्सृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और विविध प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की।
अवसर पर राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों पर प्रकाश डालते हुए और ओड़िशा को भारत का मंदिर राज्य की संज्ञा दी गयी। राज्यपाल ने ओड़िशा और तेलंगाना के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांक्सृतिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने ओड़िशा में विजयनगर साम्राज्य के प्रभाव को याद किया, जिसने दोनों क्षेत्रों के बीच सांक्सृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया।
यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को दी उगादी की शुभकामनाएं
ओड़िशी और कुचिपुड़ी नफत्य शैलियों की साझा कलात्मक परंपराएँ इस बंधन को दर्शाती हैं।राज्यपाल ने देश के चार आध्यात्मिक स्तंभों उत्तर बद्रीनाथ, पश्चिम द्वारका, दक्षिण रामेश्वरम और पूर्व पुरी जगन्नाथ की चर्चा की। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव एम. दाना किशोर, उप सचिव जी. पल्लवी, राजभवन के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों सहित हैदराबाद में रहने वाले ओड़िशा के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





