ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, काउंटर तैयार

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। ट्रांजिट कैंप में 24 और आइएसबीटी में छह काउंटर पर पंजीकरण होगा। पंजीकरण के लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप में दिन भर काउंटर शुरू करने, यात्रियों के बैठने के लिए टैंट लगाने का काम चलता रहा।

इस दिन शुरू होगी चारधाम यात्रा

19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रियों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। तीर्थयात्री ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू हो चुका है।

ऑफलाइन पंजीकरण शुक्रवार को सुबह पांच बजे शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रांजिट कैंप में 24 काउंटर बनाए गए हैं। आइएसबीटी में छह काउंटर पर पंजीकरण होगा। 30 मोबाइल टीम भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए बनाई गई हैं। यह टीमें उन होटल-धर्मशालाओं में पंजीकरण कराएगी, जहां अधिक यात्री होंगे। इससे ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी के काउंटरों पर लंबी कतार नहीं लगेगी।

हेमकुंड साहिब में पंजीकरण के लिए खोले जाएंगे चार काउंटर

हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में भी पंजीकरण के लिए चार काउंटर खोले जाएंगे। यात्रा को लेकर गुरुवार को पूरे दिन ट्रांजिट कैंप में तैयारी चलती रही। यात्रियों के लिए बड़े और छोटे टैंट लगाए गए हैं।

Ad

ट्रांजिट कैंप के अंदर यात्रा में मौसम संबंधी अपडेट देने को लेकर स्क्रीन लगाई गई है। कैंप परिसर में बड़े और छोटे टैंट लगाए गए हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि ऑफलाइन पंजीकरण और यात्री सुविधाओं के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। तीस काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण होगा। मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए यात्रियों को आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके साथ ही उनका फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा। उसके बाद पंजीकरण होगा। विदेशी श्रद्धालु पासपोर्ट दिखाकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा तक ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण का काम भी लगातार चलता रहेगा। इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप में अस्थायी अस्पताल भी शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी 18 को चारधाम यात्रा का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अप्रैल को ट्रांजिट कैंप से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। पूजन के बाद यात्रा के लिए विधिवत तौर पर बसों को रवाना किया जाएगा।

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। संयुक्त रोटेशन से जुड़े मनोज ध्यानी, जितेंद्र सिंह नेगी ने यात्रा प्रशासन संगठन के साथ कार्यक्रम स्थल पर मंच आदि की व्यवस्था को देखा। इस दिन भड़डू भात और दाल का कार्यक्रम भी रखा गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button