सम्यक दृष्टि में रह सकता है समभाव वाला : कनकप्रभाजी म.सा.

हैदराबाद, जो समभाव में रहता है, वह सम्यक दृष्टि में रह सकता है। प्रतिकुल और अनुकूल दशा में वह अपना जीवन व्यतीत कर सकता है। उक्त उद्गार महावीर भवन, फीलखाना में श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित प्रवचन सभा में कनकप्रभाजी म.सा. ने व्यक्त किये। संघ के प्रचार प्रसार मंत्री उत्तम संकलेचा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वीजी ने कहा कि ज्ञानी भगवतों द्वारा मूलग्रंथ के भावमन से सारांश बताये जा रहे हैं, उन्हें हमें भीतर में उतारने की आवश्यकता है। आयंबिल नवपद आराधना का अष्ठम दिवस है।

चारित्र पद की आराधना करने का दिवस है। चित्त प्रसन्न चातुर्मास के अंतर्गत नवपद ओलीजी की आराधना हर्षोल्लास एवं उत्साह से आगे बढ रही है। कल, मंगलवार को पूनम के दिन नवपदजी ओली के अंतिम दिवस सभी पदों के आधार पर नौ ग्रुपों में ओलीजी की आराधना व्यवस्थित रूप से कराई जाएगी। सुबह 11.30 बजे भाव यात्रा कराई जाएगी। इसके बाद शुद्ध आयंबिल कराया जाएगा।

Ad

यह भी पढ़ें… अशुभ को छोड़ना है विवेक : डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा.

बुधवार को ओलीजी करने वालों का महावीर भवन में पारणा होगा। नवपदप ओली के संपूर्ण लाभार्थी अशोक कुमार सोहनलाल बाफणा परिवार गढसिवाना हैं। आयंबिल कराने में श्री जिनेश्वर मंडल, श्री जिनदत्त सूरी जैन सेवा मंडल, श्री वीर मंडल, श्री अरिहंत आरती मंडल, श्री हीर समिति महिला मंडल, श्री ऋषभ बालिका मंडल और विशेष श्री चातुर्मास भोजन व्यवस्था समिति का संपूर्ण योगदान रहा। चातुर्मास सह संयोजक मनीष श्रीश्रीमाल ने सभी से प्रवचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button