उस्मानिया विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप : मो. सुभान बने मिस्टर उस्मानिया
हैदराबद, नगर के सेंट मेरीस डिग्री कॉलेज के छात्र मो. सुभान ने शारीरिक सौष्टव उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उस्मानिया विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में मिस्टर उस्मानिया का खिताब जीता। यहाँ गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज विद्यानगर में आयोजित चैम्पियनशिप के मिस्टर उस्मानिया विश्वविद्यालय का खिताब 75 किलो ग्राम वजन में मो. सुभान ने अपने नाम किया।
अन्य विभागों में 60 किलोग्राम में बी. भानुतेजा, मोहम्मद, यू. अरुण कुमार, 65 किलोग्राम में अरलैंड रोमानियो, बी. श्रीनिवास यादव, बी. अजय, 70 किलोग्राम में शेख अब्दुल रहमान, सय्यद मोहम्मद अली, अरमान खान, 75 किलोग्राम में मो. सुभान, मो. खान, मो. अहमद शरीफ, 80 किलोग्राम में वी. सचिन, मो. तहसीन, 85 किलोग्राम में जी. नागेश, सय्यद जैनुद्दीन, मो. तलहा, 90 किलोग्राम में एम. रघु, सय्यद फयाज, अब्दुल रहमान, 90 प्लस किलोग्राम में शेख मोहम्मद कैफ अली, एस.के. नितलेशन, मो. अजीज विजयी रहे।
यह भी पढ़ें… आईसीसी-पीसीबी बातचीत के दौरान भारत मैच मुद्दे पर बीसीबी लाहौर पहुंचे
टीम चैम्पियनशिप में भवन्स विवेकानंदा, लॉर्ड्स इंस्टीट्यूटी ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज, नवाब शाह आलम इंजीनियरिंग। मुख्य अतिथि गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रभु ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। अवसर पर प्रो. एस. जगनमोहन, प्रो. राजेश कुमार, एसएचओ नल्लाकुंटा मारुति प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



