पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया फाइनल में भारत से महामुकाबला

Ad

दुबई, एशिया कप 2025 एक और भारत पाकिस्तान मुकाबले के लिए तैयार हैI इस बार दोनों टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने उतरेंगी, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए करो या मरो के मैच में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज कीI पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 20 ओवर में 135 रन ही बना पाईI स्कोर इतना छोटा था कि सबको लग रहा था यह मैच उनकी हाथ से निकल गया. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी ने बांग्लादेश को 124 रन पर रोक फाइनल में पहुंचाया टूर्नामेंट के बड़े मैच में बांग्लादेश के साथ नाइंसाफी की बात सामने आ रही हैI

भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगे

एशिया कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान का सामना फाइनल मैच में होने वाला हैI 1984 से टू्र्नामेंट खेला जा रहा है लेकिन अब तक मैदान के इन दो सबसे बड़े दुश्मन के बीच कभी फाइनल नहीं खेला गयाI इस बार भी ये होता नजर नहीं आ रहा था लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की नाकामी पर अपने शानदार खेल से छुपा दियाI पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद हासिस के 31 रन नवाज के 25 रन की बदौलत लड़ने लायक स्कोर खड़ा कियाI बांग्लादेश की टीम बड़े शॉट्स लगाने के लालच में अपना विकेट गंवाती चली गई और 9 विकेट पर 124 रन ही बना पाई, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट झटके जबकि सैम अयूब ने 2 और मोहम्मद नवाज ने एक विकेट चटकायाI

भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगे

एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने की दावेदार बांग्लादेश की टीम के साथ नाइंसाफी हुईI टीम को लगातार दो दिन मैच खेलने उतरना पड़ा, टीम के खिलाड़ी थके हुए थे और मैच में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाए, एक दिन पहले ही सुपर 4 में बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था जिसने भी शेड्यूल बनाया उसने इस बात पर ध्यान लगाया कि एशिया कप का फाइनल रविवार को ही कराया जाएI भारत और पाकिस्तान के खिताबी भिड़ंत को ध्यान में रखते हुए ही ऐसा किया गया, इसे 2 महीने पहले जुलाई में ही जारी किया गया था इसका मतलब है कि दो महीने पहले ही तय था कि बांग्लादेश की टीम सुपर 4 में दो दिन लगातार मैच खेलने उतरेगीI(भाषा)

बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान(PTI)

 शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने एशिया कप सुपर-4 के अहम मुकबाले में बांग्लादेश को 11 रन से हरा दिया। बांग्लादेश पर इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडिय में 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। एशिया कप इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीम खिताबी भिड़ंत में एक-दूसरे के आमने सामने होगी।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button