पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में अधिक सैनिक तैनात करने का अनुरोध किया

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि सरकार को बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह अशांत प्रांत अपनी विशाल भौगोलिक स्थिति और हाल ही में हमलों में हुई वृद्धि के बीच गंभीर सुरक्षा स्थिति का सामना कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने अस्थिर प्रांत के 12 स्थानों पर आतंकवादियों द्वारा एक साथ किए गए हमलों के बाद 177 उग्रवादियों को ढेर किया है। नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा कि विद्रोहियों से लड़ रहे सैनिक क्षेत्र की विशालता के कारण असहाय हैं।

आसिफ ने कहा, “भौगोलिक रूप से पाकिस्तान के 40 प्रतिशत भूभाग पर बलूचिस्तान है… जिसे नियंत्रित करना किसी अधिक जनसंख्या वाले शहर की तुलना में कहीं अधिक कठिन है और इसके लिए बड़ी संख्या में बलों की तैनाती की जरूरत है। हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी जगह की गश्त और निगरानी के कारण वे शारीरिक रूप से असहाय हैं।”

उन्होंने अपराधियों और आतंकवादियों के बीच संबंध का भी उल्लेख किया और कहा कि आपराधिक गिरोह प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के नाम के तहत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।” (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button