30 महीनों में पालामूर-रंगारेड्डी लिफ्ट परियोजना को पूरा करेंगे : उत्तम कुमार रेड्डी
हैदराबाद, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने दोहराया कि 30 महीनों में पालामूर-रंगारेड्डी परियोजना को पूरा करेंगे। साथ ही जोड़ा कि मार्च 2027 तक कल्वाकुर्ती, नेट्टेमपाडु, भीमा और कोयला सागर परियोजनाओं को पूरा करके कृषि और पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तम ने कहा कि राज्य सरकार दक्षिण तेलंगाना क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल देने के लिए सभी प्रकार के कदम उठा रही है। उन्होंने आज मंत्री जूपल्ली कृष्णाराव, वाकिटि श्रीहरि व महबूबनगर जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष रूप से परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए धन आवंटित किया है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना में महिलाएँ असुरक्षित : रामचंदर राव
कल्वाकुर्ती के लिए 909 करोड़, नेट्टेंपाडु के लिए 252 करोड़, बीमा परियोजना के लिए 200 करोड़ और कोयला सागर परियोजना के लिए 185 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा राज्यभर में निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों के लिए 2 जून तक 5 हजार करोड़ जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृष्णा नदी पर राज्य के अधिकारों का पूरी तरह से उपयोग किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



