विधान परिषद में पंचायत राज संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित

हैदराबाद, तेलंगाना विधान परिषद में आज पंचायत राज संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। विधान परिषद में चर्चा के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए पंचायतराज मंत्री डी. अनुसूया सीतक्का ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से आदिवासी समुदायों को काफी लाभ होगा। संशोधन का उद्देश्य हाशिये पर पड़े समुदायों को अधिक से अधिक शामिल करके स्थानीय शासन में प्रतिनिधित्व को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश के तहत आदिलाबाद से अचमपेट तक के क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है। यह संशोधन 1/70 अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित है, जो आदिवासी आबादी को विशेष अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें… विधानसभा में भट्टी और केटीआर के बीच झड़प

मंत्री सीतक्का ने कहा कि 1/70 कानून का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना और इन क्षेत्रों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक की स्वीवफढति के साथ तेलंगाना सामाजिक न्याय और समान राजनीतिक भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button