तेरापंथ युवक परिषद द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित
हैदराबाद, आशीर्वाद वैली, ज्ञानबाग कॉलोनी में साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निर्देशित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद द्वारा किया गया।
राजेन्द्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यशाला का मुख्य विषय कैसे करें वीतराग पथ की ओर प्रस्थान था। कार्यक्रम का संचालन साध्वी दक्षप्रज्ञाजी ने किया। गंगावती से ममुक्षु साधना ने विशेष रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम तेरापंथ युवक परिषद के प्रकल्प भिक्षु प्रज्ञा मण्डली के माध्यम से युवा साथियों ने सामूहिक विजय गीत का संगान किया। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अभिनंदन नाहटा ने श्रावक-श्राविकाओं का अभिवादन करते हुए साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी के हैदराबाद में पधारने के पश्चात पिछले 3 माह से अनवरत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का उल्लेख करते हुए सभी चरित्रात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने मुमुक्षु साधना का सम्पूर्ण युवा शक्ति की ओर से स्वागत अभिवादन किया।
बैद परिवार की ओर से ममता बैद ने सभी का स्वागत किया। साध्वीश्री मयंकप्रभाजी ने मानव जीवन को सार्थक बनाते हुए वीतराग पथ पर बढ़ने की प्रेरणा दी। सिकंदराबाद सभा अध्यक्ष सुशील संचेती ने सम्पूर्ण हैदराबाद समाज की ओर से मुमुक्षु का सम्मान व अभिनन्दन किया। महिला मंडल मंत्री सुशीला मोदी ने तेयुप के कार्यों की प्रशंशा करते हुए मुमुक्षु साधना का नारी शक्ति की ओर से स्वागत किया। टीपीफ अध्यक्ष बीरेंद्र घोषल ने तेयुप हैदराबाद को कार्यशाला के लिए शुभकामना दी।
यह भी पढ़ें… 50,868 बिजली कर्मचारियों के लिए एक करोड़ का दुर्घटना बीमा : भट्टी
सम्मान, प्रेरणा और तपस्या से ओतप्रोत समापन समारोह
अणुव्रत समिति के विजय आंचलिया, जैन तेरापंथ न्यूज़ प्रतिनिधि मीनाक्षी सुराणा, प्रेक्षा वाहिनी की रीता सुराणा व नविता नाहटा ने मुमुक्ष का सम्मान किया। साध्वी मेरुप्रभाजी ने वीतराग प्रभु की स्तुति गीत के माध्यम से की। साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी ने साध्वी जीवन के शुरुआती दिन के संस्मरण बताते हुए विनम्रता की महत्ता को दर्शाया। उन्होंने समस्त समाज को वीतराग पथ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हुए मार्गदर्शन दिया। सहमंत्री जिनेन्द्र सेठिया ने विविध व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। संगठन मंत्री जिनेन्द्र बैद ने मुमुक्षु का परिचय दिया।
मुमुक्षु साधना ने जीवन में वीतराग पथ पर प्रारम्भ होने से अभी तक के जीवन क्रम की विविध घटनाओं को साझा किया। सभा मंत्री हेमंत संचेती ने आभार ज्ञापित किया। सम्मान समारोह का संचालन तेयुप मंत्री अनिल दुग्गड़ ने किया। तेयुप हैदराबाद ने मुमुक्षु के परिवार को विशेष साधुवाद दिया। परिषद की ओर से सुदीप नौलखा, प्रमोद भंडारी, प्रेम बैंगाणी और अजय चोपड़ा ने बांठिया परिवार का सम्मान किया। आयोजन में सुन्दर व्यवस्था हेतु तेयुप की ओर से विकास बैद और सम्पूर्ण बैद परिवार का सम्मान किया गया। वर्षीतप तपस्वी महेंद्र लुणावत ने अवसर पर आठ की तपस्या के संकल्प की भेंट दी। कार्यक्रम में कमल भंडारी, जगत पारख, सम्पतमल नौलखा, उपासक मंजू सेठिया, कमल बरमेचा, अशोक मेड़तवाल व अन्य की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



