पुलिस कमिश्नर ने चारमीनार पर मीलाद जुलूस का स्वागत कर दिया शांति व भाईचारे का संदेश

हैदराबाद, पुराने शहर में मिलाद-उल-नबी के मौके पर सुरक्षा और सौहार्द का विशेष माहौल देखने को मिला। पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने खुद हालात का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और चारमीनार पर जुलूस का स्वागत कर लोगों को शांति व भाईचारे का संदेश दिया।

नगर पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने मिलाद-उल नबी के अवसर पर पुराना शहर पहुंचकर कानून व व्यवस्था की समीक्षा की। रविवार सुबह आयुक्त ने चारमीनार के पास मिलाद उल नबी जुलूस का स्वागत भी किया। आयुक्त ने कमांड सेंटर से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी भी की और दक्षिण जोन की डीसीपी स्नेहा मेहरा से व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

इस दौरान आयुक्त ने मुस्लिमों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए हैदराबाद की गंगा-जमुनी तहजीब को दुनिया भर के लिए मिसाल करार दिया। सी.वी. आनंद ने सभी धर्मगुरुओं और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े : वरिष्ठ महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

उन्होंने अपील की कि भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुल कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विक्रम सिंह मान समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button