मूसी विस्थापितों ने की भट्टी विक्रमार्का से भेंट

हैदराबाद, मूसी नदी पुनर्जीवन परियोजना से प्रभावित मधु पार्करिज के ए ब्लॉक के विस्थापित निवासियों ने आज उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का से मुलाकात कर विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाने की मांग की। भट्टी ने उन्हें आश्वासन दिया कि मानवीय आधार पर उनके साथ उचित न्याय होगा।

प्रजा भवन में हुई बैठक में मूसी विस्थापितों ने कहा कि वे परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि उन्हें भी इस विकास कार्य में सहभागी बनाया जाए। उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष तीन पुनर्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किए। निवासियों ने कहा कि वे विस्थापित होने के कारण न्याय की अपेक्षा रखते हैं और सरकार से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी प्रस्तावों की मानवीय आधार पर समीक्षा की जाएगी और उचित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… जीएसडीपी से जुड़े पुनर्विभाजन : रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button