पुलिस ने ठाणे जिले में 72 बरामद किए मोबाइल मालिकों को लौटाए

ठाणे, ठाणे पुलिस ने लोगों की खोई उम्मीदें लौटाते हुए एक सराहनीय पहल के तहत दर्जनों गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाया है। इस कार्रवाई से पीड़ित लोगों को बड़ी राहत मिली है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

महाराष्ट्र में ठाणे जिले की कल्याण क्षेत्र पुलिस ने बरामद किए 72 मोबाइल फोन उनके सही मालिकों को लौटा दिए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल फोन या तो चोरी हो गए थे या खोए हुए थे। पुलिस उपायुक्त (क्षेत्र-तीन) अतुल झेंडे ने 11.18 लाख रुपये समेकित मूल्य के 72 मोबाइल फोन एक कार्यक्रम में उनके मालिकों को सौंप दिए।

यह भी पढ़े : मेरठ : बेटे ने पिता की हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तारी

पुलिस विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि, बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन के चोरी होने या गुम होने की रपट खड़कपाड़ा पुलिस थाने महात्मा फुले पुलिस थाने, बाजारपेठ पुलिस थाने और कोलसेवाड़ी पुलिस थानों में दर्ज की गई थी।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button