प्राणहिता-चेवेल्ला को मिले राष्ट्रीय दर्जा : भट्टी विक्रमार्का

हैदराबाद, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने राज्य के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राणहिता-चेवेल्ला परियोजना को तुरंत राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की अपील की। उन्होंने राजन्ना सिरसिल्ला जिले का दौरा किया। इस दौरान मंत्री श्रीधर बाबू, तुम्मला नागेश्वर राव, पोन्नम प्रभाकर व अन्य नेता उनके साथ थे।

किसानों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भट्टी विक्रमार्का ने याद दिलाया कि राज्य विभाजन अधिनियम के अनुसार तेलंगाना में एक सिंचाई परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने का वादा उस समय की केंद्र सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार द्वारा दिए गए वादे को पूरा करने की जिम्मेदारी वर्तमान सरकार पर है। उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आई बीजेपी सरकार ने आंध्र प्रदेश में पोलावरम परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया, लेकिन तेलंगाना में किसी भी परियोजना को यह दर्जा न देना राज्य के प्रति भेदभाव का प्रमाण है।

भट्टी विक्रमार्का ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसान जो भी फसल उगाते है, उन्हें केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार ही राज्य सरकार खरीद रही है। राज्य द्वारा खरीदे गए धान को केंद्र द्वारा न लेना, आपत्तियाँ प्रकट करना और निधियों को जारी करने में देरी करना किसानों के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि केवल कुछ फसलों के लिए ही समर्थन मूल्य घोषित करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने दिए धान खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

भट्टी विक्रमार्का ने किसानों को कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए फसल परिवर्तन पद्धति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल धान पर निर्भर रहने के बजाय बागवानी फसलें, मिलेट्स और ऑयल पाम जैसी लाभदायक फसलों की ओर ध्यान देने पर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button