लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियाँ जारी

हैदराबाद, श्री जगन्नाथ मठ के महंत अच्युत रामानुजाचार्य अजय स्वामी के सान्निध्य में श्री जगन्नाथ मठ, माधवदास झीरा में आगामी पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आदि की तैयारियाँ जारी हैं।
महंत अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में श्री जगन्नाथ मठ, माधवदास झीरा में आगामी 18 से 26 मई तक दिव्य, भव्य, विश्वशांति, लोककल्याणार्थ, पितृमोक्ष प्राप्ति एवं संतान प्राप्ति, सर्व देह, धन, विद्या, आयु लाभकारी एवं समस्त रोग-पीड़ा निवारण हेतु श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ तथा अष्टोत्तर शत (108) श्रीमद् भागवत पाठ पारायण ज्ञान यज्ञ एवं अष्टादश (18) पुराण व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
वैकुंठवासी श्रीश्रीश्री त्रिदण्डी श्रीनिवास व्रतधर नारायण रामानुजाचार्य जीयर स्वामी के आशीर्वाद से श्री जगन्नाथ मठ, सीताराम बाग के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ स्वामी सेवा समिति, श्री जगन्नाथ महिला समिति आदि के सहयोग से श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ समिति द्वारा आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ हेतु श्रद्धापूर्वक हवन सामग्री मिश्रण तैयार किया गया। यज्ञ हेतु आयोजित विशाल कलश यात्रा में कलश धारण करने वाली महिलाओं को साड़ियाँ वितरित की गईं। कलश यात्रा के लिए अभी तक 200 से अधिक महिलाओं ने अपना नाम पंजीकृत किया है।
अवसर पर महंत अच्युत रामानुजाचार्य, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धिश जागीरदार, तेलंगाना गौशाला फेडरेशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, आलोक प्रसाद तिवारी, शशिकला बंग, आरती बंग, रेखा बंग, मोनी दुबे, स्वीटी तिवारी, श्वेता शर्मा, मधुबाला उपाध्याय, कलावती, संगीता उपाध्याय, रजनी शर्मा, स्वीकृति रामानुज दासी ने भाग लिया। मठाधीपति आचार्य अजय महाराज द्वारा संकल्प में निहित शक्ति का उद्घोष करते हुए अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 27 कुंडीय यज्ञ का आयोजन एवं श्रीमद् भागवत मूल पाठ पारायण 108 ब्राह्मणों द्वारा यजमानों के सुख-समृद्धि हेतु 108 यजमानों के साथ किया जाएगा।
27 कुंडीय यज्ञ से सुख-समृद्धि की कामना
साथ ही 18 महापुराणों की विविध व्याख्यान-जानकारी प्रतिदिन अलग-अलग संतों, महंतों द्वारा कराई जाएगी। सप्थविशंतिये (27) कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ भगवान विष्णु (नारायण) और माता लक्ष्मी को समर्पित अत्यंत शुभ व शक्तिशाली धार्मिक अनुष्ठान है, जो सुख, समृद्धि, अपार धन-संपदा, वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए किया जाता है। अजय महाराज ने कहा कि यह यज्ञ आध्यात्मिक विकास, नकारात्मकता को दूर करने और जीवन में स्थिरता व प्रचुरता लाने के लिए किया जाता है।
प्रचार प्रसार संयोजक रिद्धिश जागीरदार ने कहा कि यज्ञ सेवा प्रति जोड़ी यजमान (दैनिक), प्रति जोड़ी यजमान (7 दिन), प्रति कुण्ड यजमान (7 दिन), 1 टिन शुद्ध घी सेवा, पुष्प सेवा (1 दिन), फल सेवा (1 दिन), प्रति यज्ञ मंडप यजमान, ब्राह्मण वरण यजमान (यज्ञ), यज्ञ सेवक वस्त्र सेवा यजमान, यज्ञ (विज्ञापन) प्रायोजक प्रतिदिन, भागवत सेवा श्रीमद् भागवत पारायण यजमान, कलश यात्रा सेवा, अन्य सेवाएँ, दैनिक महाप्रसाद सेवा व अन्नदान, चाय सेवा, दूध सेवा, जल सेवा, किराणा सेवा, यज्ञ सामग्री सेवा, ब्राह्मण भोज सेवा, स्मृति चिह्न सेवा, स्टेज बैकड्राप सेवा, कमान सेवा, प्रचार सामग्री पॉम्पेट, बैनर, टीवी विज्ञापन आदि सेवा का लाभ ले सकते हैं।
महाराज ने कहा कि अब तक कई परिवारों ने यजमान के रूप मे अपने नाम लिखवाये हैं, श्रीमद् भागवत पारायण में पोथी यजमान, प्रतिदिन यजमान, सहयजमान एवं मुख्य यजमान आदि विभिन्न रूप से पहले आओ पहले पाओ के रूप में भाग ले सकेंगे। नाम लिखाने के इच्छुक मठ के कार्यालय या संयोजकगण से संपर्क करें। आयोजन समिति के संयोजक जसमत पटेल ने कहा कि यज्ञ आदि धार्मिक क्षेत्र, गौशाला, तीर्थ स्थान, किसी मठ मंदिर जैसी पवित्र जगहों व आश्रमों में आयोजित किया जाता है। यह यज्ञ भक्तों को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह के लाभ प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उपनयन संस्कार
धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े कई प्रमुख यजमान
सह-प्रचार संयोजक आलोक प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक शोभाचंद शिवराम लोया, मेघराज अग्रवाल, शंकरलाल धनराज महेंद्र सिग्नोदिया, नरेंद्र कुमार गोयल, जसमत नानजी भाई पटेल, जेटमल परमानंद बंसल, सीताराम ओम प्रकाश खंडेलवाल, अरुणा किशोर अग्रवाल, घनश्यामदास अग्रवाल, अमित अग्रवाल, महेंद्र रुक्मणीबाई अग्रवाल, महावीर प्रसाद प्रमोद कुमार गोयल, चकिलम रामनाया, प्रभातीलाल प्रमोद कुमार गोयंका, डॉ अनंत काबरा, वासुदेव रमेश कुमार भालोटिया, श्रीधर तिरुमाला, सुनील तिरुमाला, सपना गुप्ता, सरितादेवी अग्रवाल, बद्रीप्रसाद नितिन सारड़ा, घनश्याम विनोद कुमार बजाज, सूरजमल गुलाबचंद देवड़ा, जलूरी वामसी कृष्णा, जलूरी श्रीधर, पी. रमेश रविकांत, नीरज सिंह यादव, ओम प्रकाश खंडेलवाल, कैलाश नारायण भांगड़िया, श्रीगोपाल सोनी, नरेंद्र गोयल, शंकरलाल महेंद्र सिग्नोदिया, जेठमल परमानंदमल बंसल, उषा अग्रवाल, बृजलाल निर्मला देवी बांगड़, अरुणा अग्रवाल, कलवती जाजू, अनिल भांगड़िया का सहयोग प्राप्त हुआ है।
जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 पुराण के मुख्य यजमान अमित अग्रवाल, चेन्नई वाले (श्री चुन्नीलाल दुर्गा प्रसाद बाल विद्या ट्रस्ट), घी सेवा रूपेश अग्रवाल (महेशचंद राजकुमारी बाई बसईवाला) द्वारा तथा एक दिवस अन्नदान सेवा में सहयोग प्रदान करेंगे। सहयोगी यजमान तिरुमला श्रीधर सुनील, रमेश भालोटिया, सपना गुप्ता एवं सरिता देवी अग्रवाल (एक दिवस अन्नदान सेवा), जय श्री कृष्ण द्वारा 150 पंच पात्र सेवा एवं 108 भागवत पुस्तक सेवा, नीरज सिंह यादव, जल्लूरी वंशी, सत्यनारायण शार्दिवाल, प्रभारी लाल प्रमोद कुमार गोयनका, कमल किशोर सोनी, महावीर प्रसाद भजनलाल गोयल।
फल सेवा रामलाल गंगाबिशन सारड़ा, ब्राह्मणों के लिए दूध सेवा घनश्याम दास, विनोद कुमार बजाज, छाँछ सेवा में सूरजमल, गुलाबचंद देवड़ा, यज्ञ समिधा सेवा में चकलम राम्नया, श्रीधर जल्लूरी एवं समस्त जगन्नाथ भक्त वृंद। समस्त जगन्नाथ भक्तों से निवेदन है कि इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



