प्रधानमंत्री मोदी ने दी बैसाखी की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बैसाखी की सभी को ढेरों शुभकामनाएं। यह विशेष पर्व हम सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली और सौहार्द लेकर आए। आइए, हम सदैव एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं।”
एकजुटता और कृतज्ञता की भावना को किया सलाम
बैसाखी पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन इसका मूल भाव कृषि और प्रकृति से जुड़ा होता है। विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में यह पर्व नयी फसल की कटाई की खुशी के रूप में मनाया जाता है। किसान इस दिन को अपनी मेहनत और फसल की सफलता के उत्सव के रूप में देखते हैं। बैसाख महीने के पहले दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। सिख समुदाय के लिए यह ‘खालसा पंथ’ की स्थापना का दिन भी है। देशभर में लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंग-बिरंगे उत्सवों के साथ बैसाखी का स्वागत किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।( PIB)
यह भी पढ़ें— पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के आनंदपुर धाम में की पूजा-अर्चना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



