प्राइम वॉलीबाल लीग : गोवा गॉर्डियन्स को हराकर मुंबई मेटियोर्स फाइनल में

हैदराबाद, मुंबई मेटियोर्स की वॉलीबाल टीम ने एकतरफा मैच में सीधे सेटों में 3-0 से गोवा गॉर्डियन्स को प्राइम वॉलीबाल लीग मैच के प्रथम सेमीज में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में जारी उक्त लीग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में मुंबई ने गोवा को 15-8, 15-8, 16-14 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई के स्टार खिलाड़ी शुभम चौधरी उम्दा खेल का प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

मुंबई की टीम फाइनल में बेंगलुरू तथा अहमदाबाद के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी। मुंबई की टीम ने मैच की शुरुआत से ही अनुशासित खेल पेश करते हुए समय-समय पर अंक अर्जित किए। हालाँकि गोवा की टीम मैच की शुरुआत में हमलावर तेवर के साथ जरूर उतरी, लेकिन मैच के मध्य में लय कायम नहीं रख पाई। दूसरी ओर मुंबई के धुरंधरों विशेषकर शुभम चौधरी एवं अमित गुलिया की शानदार ब्लॉकिंग एवं पासेस के चलते गोवा की टीम फीकी नजर आई। अमित ने मुंबई के लिए अधिकतम सटीक सर्विस कर अंक अर्जित किए। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… तेलंगाना इक्वेस्टेरियन प्रतियोगिता में अनन्या गुप्ता रहीं अव्वल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button