तेलंगाना इक्वेस्टेरियन प्रतियोगिता में अनन्या गुप्ता रहीं अव्वल

हैदराबाद, नगर की नन्हीं इक्वेस्टेरियन खिलाड़ी अनन्या गुप्ता ने हितेष रेड्डी को पीछे छोड़ते हुए तीन अंकों के अंतर से तेलंगा राज्य स्तरीय इक्वेस्टरियन प्रतियोगिता के हैक्स चिल्ड्रन अंडर 10-12 स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। यहाँ मोइनाबाद स्थित एचपीआरसी अजीजनगर के प्रांगण में तेलंगाना इक्वेस्टेरियन संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन नगर के अनन्या गुप्ता ने 93 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जे. हितेष रेड्डी 90 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अन्य परिणाम इस प्रकार हैं – हैक्स स्पर्धा अंडर-10 चिल्ड्रन : कार्तिक रेड्डी, देवांश चौधरी, धान्या अली, विहान वर्धन, बाकर बरकत खान। हैक्स स्पर्धा अंडर-10-12 चिल्ड्रन : अनन्या गुप्ता, जनमपल्ली हितेष रेड्डी, जीवांश रेड्डी, तारा। हैक्स स्पर्धा अंडर-12-14 चिल्ड्रन : निधि कट्टिकानेनी, गौतम संजय सुजनानी, एम. आकाश रेड्डी, सामना। हैक्स स्पर्धा अंडर-14-18 चिल्ड्रन : श्रीवतसंकीत रामा वर्मा, साई तन्वी रेड्डी, साव्या, हन्ना सोलापुर। सीनियर ओपन : श्रीवतसंकीत रामा वर्मा, संगम तपस्वी, शेख अबरार सिराज, शेख असरार सिराज। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… प्राइम वॉलीबाल लीग में मुंबई ने बेंगलुरू को 3-1 से दी मात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button