हैदराबाद पब्लिक स्कूल में शुल्क वृद्धि का विरोध

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद पब्लिक स्कूल, रामंतापुर परिसर के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रबंधन की मनमानी फीस वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें तुरंत पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और अधिक तेज करेंगे।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले चार वर्षों में फीस में हुई लगभग 141 प्रतिशत की अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी से आक्रोशित अभिभावकों ने फीस वृद्धि वापस लो, हमें न्याय चाहिए जैसे नारों के साथ स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना दिया। जानकारी देते हुए बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2021 में जो वार्षिक फीस लगभग 83,630 रुपये थी, वह 2025 तक बढ़कर 2,01,628 रुपये के पार पहुँच गई ।

फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का सामूहिक बहिष्कार निर्णय

भावकों ने एकजुट होकर संकल्प लिया है कि जब तक प्रबंधन शून्य प्रतिशत फीस वृद्धि का लिखित आश्वासन नहीं देता है, तब तक प्रथम सत्र की फीस का भुगतान नहीं किया जाएगा। अभिभावकों ने न केवल वित्तीय मुद्दों, बल्कि स्कूल के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। उनका आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता और खेल के बुनियादी ढांचे में भारी गिरावट आई है।

Ad

यह भी पढ़ें… आंगनवाड़ी में उबला हुआ अंडा माँगने पर 11 वर्षीय छात्र की पिटाई

साथ ही प्रबंधन पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने अब तक न तो नियमनुसार निर्वाचित पैरेंट-टीचर असोसिएशन का गठन किया है और न ही फीस वृद्धि को उचित ठहराने के लिए ऑडिट किए गए खातों का विवरण साझा किया है। अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल को तुरंत पद से हटाने की मांग भी की। उनका दावा है कि वर्तमान प्रिंसिपल पिछले चौदह वर्षों से इस पद पर हैं और सेवानिवृत्ति की आयु पार करने के बावजूद एक्सटेंशन पर सेवा दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने कहा कि वे इस संस्था के प्राथमिक हितधारक हैं। जब तक वित्तीय पारदर्शिता, पीटीए का गठन और नेतृत्व में बदलाव जैसी मांगें पूरी नहीं होती हैं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button